{"_id":"6a86cedadf90c548ce0ff939","slug":"death-after-a-painter-bike-collided-with-an-electric-pole-while-returning-from-work-in-kashipur-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर: काम से लौट रहे पेंटर की बाइक सड़क पर पड़े बिजली के खंभे से टकराई, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर: काम से लौट रहे पेंटर की बाइक सड़क पर पड़े बिजली के खंभे से टकराई, इलाज के दौरान मौत
Thu, 20 Aug 2026 03:24 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Thu, 20 Aug 2026 03:24 PM IST
सार
काशीपुर में काम करके घर लौट रहे एक पेंटर की बाइक सड़क पर गिरे पड़े बिजली के पोल से टकरा गई। इस टक्कर में पेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दिनेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर से काम कर लौट रहे एक पेंटर की बाइक सड़क पर गिरे पड़े बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जनपद रामपुर थाना भगतपुर के ग्राम रामपुर भलभद्र निवासी दिनेश सिंह (30) पुत्र केवल सिंह पेंटर था। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह काशीपुर से काम कर बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। गुलड़िया और शिवलालपुर अमर झंडा के बीच सड़क पर पिछले चार दिनों से एक विद्युत पोल टूटा हुआ पड़ा था। दिनेश की बाइक पोल से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना के लिए विद्युत विभाग के कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक अपने पीछे पत्नी राधा के अलावा दो बच्चों कनिका व दीपांशु को रोता बिलखता छोड़ गया है
विज्ञापन