{"_id":"5f67905e8ebc3ebe9b25edc5","slug":"dead-body-found-by-drone-sitarganj-news-hld3976507120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे से निगरानी पर युवक की लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे से निगरानी पर युवक की लाश मिली
विज्ञापन
मृतक दुलाल विश्वास। (फाइल फोटो)
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। पिछले एक सप्ताह से लापता युवक की लाश ड्रोन की मदद से गोठा जंगल में पड़ी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़ी गली अवस्था में मिली लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके चेहरे पर चोट के निशान और कपड़ों के जरिये हुई है।
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को राजनगर शक्तिफार्म गांव के दुलाल विश्वास (40) पुत्र कृष्णपद अपनी बाइक से मछली पकड़ने के लिए घर से जंगल निकले और लापता हो गए। 17 सितंबर को परिजनों ने शक्तिफार्म चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट को लापता होने की सूचना दी। 18 सितंबर को शक्तिफार्म पुलिस ने उनकी दुलाल की बाइक और झोला बाराकोली जंगल से बरामद किया। इस पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे से युवक की जंगल में तलाश की। रविवार को दुलाल का शव जंगल में बैगुल नदी किनारे कैमरे में कैद हो गया। इस पर सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल सलाहउद्दीन, एसएसआई सुधाकर जोशी, शक्तिफार्म चौकी प्रभारी चंदन बिष्ट, एसआई निर्मला पटवाल मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि मृतक सड़क हादसे में घायल होने के बाद मानसिक रूप से कमजोर हो गया था। पत्नी से तलाक हो चुका है और वह मछली पकडने के लिए हर रोज नदी जाता था। बताया कि शव पुराना होने की वजह से सड़ी गली अवस्था में मिला है। एक पैर का मांस गायब है। जूता भी निकला हुआ था। इससे प्रतीत होता है कि नदी या नाले में मगरमच्छ ने उस पर हमला किया और इससे उसकी मौत हुई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।