फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   cyclist was attacked by bear, injured

साईकिल सवार पर भालू ने किया हमला, घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
cyclist was attacked by bear, injured
नानकमत्ता। साइकिल से अपने भाई से मिलने जा रहे ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे तो भालू जंगल में भाग गया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम कैथुलिया निवासी साहिब सिंह (34) पुत्र प्रीतम सिंह साइकिल से अपने छोटे भाई से मिलने नानकसागर पार बसे ग्राम ज्ञानपुर गौड़ी गांव जा रहा था। गौढ़ी जंगल के समीप झाड़ियों में बैठे भालू ने साहिब पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस पर भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले से साहिब सिंह के बाएं हाथ और पैर पर गंभीर घाव हो गए। परिजन घायल को सीएचसी इलाज के लिए लेकर आए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed