फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

फुल कि डलैया अमिया बीनन चलो थारु होली गीत पर सीएम धामी सपत्नीक जमकर झूमे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
खटीमा में तराई बीज विकास निगम के मैदान में शरद महोत्सव का शुभारंभ करते सीएम धामी। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। एकलव्य विद्यालय के लोकार्पण के अवसर पर थारु जनजाति की होली के बोल ‘फुल की डलैया अमिया बीनन चलो जो बगिया में मेरी बिछिया हरानी’ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी और विधायकों के साथ जमकर झूमे। मंच पर दोनों हाथों में रुमाल लेकर फुल कि डलैया गाकर थरुवाटी होल्यार कलाकारों के साथ खूब रंग जमाया। इस दौरान गीता धामी, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, कैलाश गहतोड़ी, सांसद अजय टम्टा, आरसी रस्तोगी, पूनम राणा, लीलावती राणा, संगीता राणा आदि ने ढोल मजीरे की धुन पर होली खेली। संवाद
विज्ञापन

स्कूल के कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने का आरोप
खटीमा। थारु जनजाति के संगठन थारु राणा परिषद अध्यक्ष रमेश राणा ने कहा कि थारु राणा परिषद एकलव्य विद्यालय के लिए लंबे समय से मांग करता आया है। आज जब विद्यालय तैयार हुआ और जनजाति निदेशालय की ओर से कार्यक्रम हुआ तो इसका भाजपाइकरण कर दिया। कहा कि कार्यक्रम में थारु राणा परिषद की उपेक्षा की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

सीएम के पुत्र प्रभाकर और दिवाकर ने शरद महोत्सव के नाटक में किया प्रतिभाग
खटीमा। मुख्यमंत्री के दोनों पुत्रों प्रभाकर और दिवाकर ने शरद महोत्सव मेले में सर्राफ पब्लिक स्कूल के बाल कलाकारों के साथ जलियावालाबाग कांड के नाटक में प्रतिभाग किया। यह नाटक सर्राफ स्कूल की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरदराज से पहुंचे लोग
खटीमा। एकलव्य विद्यालय के लोकार्पण अवसर पर ठंड के बाद भी थारु समाज के लोगों का हजूम रहा। कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे से भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कार्यक्रम शुरू होने तक 15 हजार लोगों की व्यवस्था वाला पांडाल भर गया। कार्यक्रम में दूरदराज के लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं अपने निजी वाहनों से पहुंचे थे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
खटीमा। सांसद अजय टम्टा, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक गगन रजवार, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, टीवीएस अध्यक्ष गोपाल बोरा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, नवीन बोरा, हिमांशु बिष्ट, कैलाश मनराल, संतोष अग्रवाल, सतीश भट्ट, रामकिशोर राणा, राकेश राणा, बादाम सिंह राणा, जगदीश राणा, जयकिशन राणा, देव सिंह राणा, किसनपाल सिंह राणा, वीरेंद्र राणा, रविंद्र राणा, दिवान सिंह राणा, भजन सिंह राणा, नारायन सिंह राणा, सभासद महेश राणा, पावस गुप्ता, वीरेंद्र चौहान, सतीश गोयल, अंजू देवी, रेनू भंडारी, धाना भंडारी, सावित्री कन्याल, नीता सक्सेना, नीरज रस्तोगी, किशोर जोशी, नवीन कन्याल, दिनेश मंगला, कमान जेठी आदि थे।

खटीमा में एकलव्य विद्यालय परिसर में लोगों से मिलते सीएम धामी।

खटीमा में एकलव्य विद्यालय परिसर में लोगों से मिलते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में थरुवाटी होली खेलते सीएम धामी सपत्नीक, सांसद, विधायक।

खटीमा में थरुवाटी होली खेलते सीएम धामी सपत्नीक, सांसद, विधायक।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में एकलव्य विद्यालय में लोगों की बीच में अभिवादन करते सीएम धामी।

खटीमा में एकलव्य विद्यालय में लोगों की बीच में अभिवादन करते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में एकलव्य विद्यालय में सभा को संबोधित करते सीएम धामी।

खटीमा में एकलव्य विद्यालय में सभा को संबोधित करते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. केबी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यक

खटीमा में डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. केबी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यक- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed