फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

काशीपुर में बनेगा आईएसबीटी, टनकपुर में सेंट्रल डिपो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
कुंडेश्वरी में दीप प्रज्ज्वलित करते परिवहन मंत्री चंदन राम दास। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि वह काशीपुर में आईएसबीटी बनने पर फैले भ्रम को दूर कर देना चाहते हैं। हम काशीपुर में आईएसबीटी बना रहे हैं। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि रामनगर, रुद्रपुर में अलग-अलग आईएसबीटी बन रहा है। एक आईएसबीटी काठगोदाम में भी बनाया जा रहा है। टनकपुर में सेंट्रल डिपो बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि 200 करोड़ की एक कंपनी का इन्वेस्टमेंट काशीपुर सिडकुल में हो रहा है। मंत्री चंदन रामदास और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सिडकुल स्थित एक कंपनी का उद्घाटन भी किया। अजय भट्ट ने कहा कि यहां आने वाले उद्योगों को पर्याप्त सुविधाएं मिलें सरकार इसके लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

हम निरंतर काम करते हैं
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन चुनाव की कोई विशेष तैयारी नहीं करता है। इसके लिए कोई अलग से कार्य नहीं किया जाता है। संगठन निरंतर इतने कार्य करता रहता है कि तैयारी लगातार रहती है। संगठन हमेशा ही चुनाव के लिए तैयार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात और हिमाचल में फिर बनेगी भाजपा की सरकार: भट्ट
काशीपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जन संवाद कार्यक्रम में दावा किया कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कोई भाजपा के आमने-सामने नहीं है। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि जैसे हम उत्तराखंड में लौटकर आए हैं वैसे ही अन्य राज्यों में भी लौटेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार लगातार सहयोग दे रही है। आर्थिक समृद्धि में हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। अजय भट्ट ने कहा कि बाजपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भी राजेश कुमार हमारा विधायक है। वह दिन रात जनता के साथ खड़ा रहता है। अगले चुनाव में राजेश ही बाजपुर विधानसभा सीट से चुनकर पहुंचेगा।
ये रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सक्सेना, भाजपा नेता दीपक बाली, परमिंदर सिंह विर्क, बब्लू चौधरी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह आदि।
फ्लाईओवर और स्थायी पार्किंग की समस्या बताई
काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अजय भट्ट से मुलाकात कर रेलवे फ्लाई ओवर व स्थायी पार्किंग की समस्या से अवगत कराया।
व्यापार मंडल के कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा ने पांच सालों से चल रहे फ्लाई ओवर के निर्माण में हो रही देरी के चलते व्यापारियों को हो रहे नुकसान से अवगत कराया। प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सेठी व नगर अध्यक्ष प्रभात साहनी ने पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण व्यापार में आ रही गिरावट से अवगत कराया। इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, मेयर ऊषा चौधरी, पंकज, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पंकज टंडन, आकाश गुप्ता, पार्षद गन्धर्व अग्रवाल, बबलू चौधरी, विक्की सौदा, पवन टिन्नी, प्रशांत पंडित आदि मौजूद थे।

35 हजार लोगों को रोजगार मिलने के आसार: घई
काशीपुर। केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि काशीपुर में एक फैक्टरी के निर्माण को हरी झंडी जनप्रतिनिधियों की पैरवी के चलते मिली है। उन्होंने कहा कि नेताओं के प्रयास के चलते ही आज यह उद्योग काशीपुर में स्थापित होने जा रहा है। इस दौरान लायंस क्लब के जोनल चेयरपर्सन सुरेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed