फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme in Dineshpur .

रागी और कविसरी जत्थों ने किया गुरु की महिमा का बखान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme in Dineshpur .
दिनेशपुर के गुरुद्वारा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद संगत। - फोटो : RUDRAPUR
खालसा पंथ के स्थापना दिवस वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा माता साहिब कौर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुद्वारे में पंथ रत्न बाबा बचन सिंह कार सेवा दिल्ली वाले की अगुवाई में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विभिन्न जगहों से आए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया।
विज्ञापन

रविवार को गुरुद्वारा परिसर में भव्य दीवान के आगे नानकपुरी टांडा से आए भाई कुलवंत सिंह रसीला आदि रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। रोशनपुर से आए भाई जसपाल सिंह ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए ही श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने संगत से गुरु गोविंद सिंह के बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद गुरु का लंगर बरता गया। वहां गुरुद्वारा माता साहिब कौर के सरपरस्त बाबा अमरीक सिंह खारा, हरपाल सिंह चीमा, भगवान सिंह, जसबीर सिंह गोराया, मनदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, हरजीत सिंह, चाचा जोगिंदर सिंह सहित अनेक मौजूद रहे। (संवाद)

दिनेशपुर गुरुद्वारा में गुरु की महिमा का बखान करते रागी और कविसरी जत्था।

दिनेशपुर गुरुद्वारा में गुरु की महिमा का बखान करते रागी और कविसरी जत्था।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed