फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International women's day 2020: Rudrapur Women Struggle for her son

महिला दिवस 2020 : खुद की जरूरतें समेटकर मधु ने रोशन कर दी बेटे की जिंदगी

Sun, 08 Mar 2020 11:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अरुण कुमा, अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
अरुण कुमा, अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
International women's day 2020: Rudrapur Women Struggle for her son
काशीपुर में बेटे रजत के साथ मधु रावत - फोटो : अमर उजाला

खुद अंधेरे में वक्त गुजार कर मधु ने अपने बेटे की जिंदगी रोशन कर दी। पति की मौत के बाद मां के साथ एक पिता का भी फर्ज निभाते हुए उसने बेटे के सपनों को पंख लगाए। आज रजत कई धारावाहिकों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना चुका है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रपुर में दुर्गा कालोनी निवासी मधु रावत गरीब परिवार से है। वर्ष 2009 में पति धर्मवीर सिंह रावत का आकस्मिक निधन हो गया। तीन पुत्रों की परवरिश का जिम्मा मधु के कंधों पर आ गया।
विज्ञापन


उसने एक कंपनी में नौकरी कर बच्चों की बेहतर परवरिश की। मंझले बेटे रजत की ख्वाहिश अभिनय के क्षेत्र में हाथ आजमाने की थी। मां ने उसे हौसला दिया और मार्च 2019 में रजत को मुंबई भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूखे-प्यासे फुटपाथ पर गुजारी रात

शुरू में काम नहीं मिल पाने पर रजत को कई रात भूखे-प्यासे फुटपाथ पर गुजारनी पड़ी। लेकिन रजत के भीतर छिपे कलाकार ने हिम्मत नहीं हारी। छह माह बाद स्वास्तिक प्रोडक्शन में उसे काम मिला। इसके बाद वह एक के बाद एक कई धारावाहिकों में दिखने लगा। साल भर के अंतराल में स्टार भारत पर राधाकृष्ण में वृंदावन दास, महाकाली में अग्निदेव, पोरस में सैनिक, चंद्रगुप्त मौर्य में एक्टर धनंजय के सुरक्षा गार्ड के रूप में अभिनय कर चुका है।

वर्तमान में स्टार प्लस पर ये हैं चाहते में सुरक्षा गार्ड, नौकर, सिपाही, सोनी पर मेरे सांई में लठैत, कलर्स पर शक्ति में छात्र, दंगल में सावधान इंडिया में विलन, जी टीवी पर कुरबान हुआ में रजत विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं।

‘भाभी जी घर पर हैं...’ में भी उसे नौकर का किरदार मिला है। वर्तमान में इसकी शूटिंग चल रही है। मधु कहती है कि बेटे की सफलता के लिए ईश्वर से दुआ मांगती थी। जब भी बेटे को टीवी देखती है तो वह भावुक हो जाती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed