{"_id":"655cffc28eca954f7c075bb5","slug":"crushing-season-of-sugar-mill-will-start-at-the-end-of-november-rudrapur-news-c-237-1-shld1013-712-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नवंबर अंत में शुरू होगा चीनी मिल का पेराई सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नवंबर अंत में शुरू होगा चीनी मिल का पेराई सत्र
Wed, 22 Nov 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर चीनी मिल महाप्रबंधक हरबीर सिंह से वार्ता करते किसान। संवाद
किच्छा। चीनी मिल का पेराई सत्र 29 या 30 से शुरू हो जाएगा। मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि 24 नवंबर को पूजा अर्चना के साथ बॉयलर में अग्नि प्रज्ज्वलित की जाएगी। चीनी मिल के ईडी मर्तोलिया के अनुसार इस साल दोनों बॉयलर को आधुनिक बनाया गया है। किसानों को गन्ने की पर्चियां एसएमएस द्वारा मिलेंगी। कुल 39 गन्ना क्रय केंद्रों में से हल्द्वानी क्षेत्र के दो छोटे क्रय केंद्र को उनके समीपस्थ केंद्र में समायोजित करके 37 केंद्र चालू किए जाएंगे। सभी क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटे लगाए जा रहे हैं। यहां पर ही किसान को तोल की पर्ची उपलब्ध की जाएगी। संवाद
चीनी मिल शुरू करने को जीएम से मिले किसान
बाजपुर। चीनी मिल पेराई सत्र शुरू कराने के लिए किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को मिल महाप्रबंधक हरबीर सिंह से मिला। मिल महाप्रबंध ने एक सप्ताह में चीनी मिल पेराई सत्र शुरू करने का भरोसा दिया। महाप्रबंधक ने बताया कि 24 नवंबर को मिल के बॉयलर की पूजा होगी। इस दौरान किसानों ने मिल में चल रहे मरम्मत कार्य को भी देखा। प्रतिनिधि मंडल में जसवीर सिंह भुल्लर, गुरचरण सिंह पड्डा, जितेंद्र पाल सिंह, करमजीत सिंह शामिल रहे। मौके पर मुख्य गन्ना अघिकारी डा. राजीव अरोरा, नारायण सिंह, सोमपाल मौजूद रहे। संवाद