फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crusher and siege on purchasing minerals without royalty

Udham Singh Nagar News: बिना रायल्टी उपखनिज खरीदने पर क्रशर और सीज

Mon, 24 Jun 2024 03:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Crusher and siege on purchasing minerals without royalty
बाजपुर। खनन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गांव गोबरा स्थित एक स्टोन क्रशर और स्टॉक पर छापा मारा। इस दौरान बिना राॅयल्टी का उपखनिज खरीदने के आरोप में क्रशर और स्टॉक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को वन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने गांव गोबरा स्थित सिंह स्टोन क्रशर पर छापा मारा। इससे खनन कारोबारियों में खलबली मच गई। टीम ने क्रशर के सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की। खामियां मिलने पर क्रशर को सीज कर दिया गया। साथ ही एक स्टॉक पर क्षमता से अधिक उपखनिज होने के आरोप में उसे भी सीज कर दिया गया। रामनगर के डीएफओ पीसी आर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर वन और खनन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम में खनन उपनिदेशक अमित गौरव, वन रेंजर जितेंद्र डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर टीम ने अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली और दो बुग्गियां सीज कर दीं। उनके चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed