फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crucial meeting in Rudrapur: Congress to brainstorm in Kharge's presence; strategy for 2027 to be discussed

Mallikarjun Kharge: खरगे का भाजपा पर निशाना, बोले- चुनाव के समय ही नहीं, जरूरत पर कार्यकर्ताओं के बीच आते हैं

Sun, 09 Aug 2026 11:36 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:36 AM IST
सार

ऊधमिसंह नगर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता जरूरत के समय कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए राज्यों का दौरा करते हैं।

विज्ञापन
Crucial meeting in Rudrapur: Congress to brainstorm in Kharge's presence; strategy for 2027 to be discussed
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद मौजूद रहे। खरगे के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

विज्ञापन


बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनांदोलन की रणनीति पर मंथन किया। खरगे जिलावार संगठन की स्थिति की समीक्षा कर कमजोर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। करीब एक घंटे की बैठक के बाद खरगे पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य चुनावों से पहले राज्य के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,  मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हूं। मैं हर दिन यहां नहीं आ सकता, लेकिन हमारी टीम यहां मौजूद है... क्या पीएम मोदी हर दिन यहां आते हैं क्या अमित शाह यहां आते हैं क्या नड्डा, जो इसी इलाके से आते हैं, यहां आते हैं क्या नए बीजेपी अध्यक्ष यहां आते हैं? हम तब और वहां जाते हैं जब पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की ज़रूरत होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम बस पर्यटकों की तरह आते हैं और चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed