फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crowds gathered at the farmers' fair on the weekend, with shopping taking place in full swing.

Udham Singh Nagar News: वीकेंड पर किसान मेले में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

Sun, 15 Mar 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the farmers' fair on the weekend, with shopping taking place in full swing.
पंतनगर। जीबी पंत विवि में चल रहे किसान मेले के दूसरे दिन किसानों और आम शहरियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिसके चलते मेला अपने पूरे शबाब पर नजर आया। मेले में बच्चे, बूढ़े और जवान सभी ने जमकर मेले का लुत्फ उठाया। इस मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। मेले के दूसरे दिन मेला परिसर में लगे प्लांट (नर्सरियों) स्टॉलों पर सजावटी, पुष्प और औषधीय पौधों को खरीदने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसके अलावा खाने-पीने के स्टॉलों पर भी खासी गहमागहमी रही। रेडीमेड कपड़ों के स्टॉलों पर भी महिलाओं की खासी भीड़ दिखाई दी। देश के विभिन्न प्रांतों से आए व्यापारियों के अचार, मुरब्बे, नमकीन, मिष्ठान्न आदि के स्टॉलों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन





मिलेट्स और शहद की जमकर हुई खरीदारी
श्रीअन्न (मिलेट्स) और उनसे बने खाद्य पदार्थों को खरीदने के लिए भी लोगों में खासा क्रेज दिखाई दिया। मेला घूमने आए लोगों ने मिलेट्स, मिलेट्स के रेडीमेड उत्पाद और शहद की जमकर खरीदारी की। लोग मेले में मस्ती के साथ विभिन्न स्टॉलों पर जाकर वहां रखी मशीनों, औजारों एवं अन्य सामानों के बारे में जानकारी लेते देखे गए। साथ ठंडे पेय पदार्थों के स्टॉलों पर लोग अपना गला तर करने से भी नहीं चूके।
विज्ञापन



पौधों के दाम सुनकर चौंके लोग
मेले में लगे पौधों के एक स्टॉल पर भारी भीड़ दिखाई दी, पर पौधों के दाम सुनकर ही अधिकतर लोग वहां से खिसकने में ही अपनी भलाई समझी। इस स्टॉल पर कोई भी पौधा दो सौ रुपये से कम नहीं था। कुछ पौधों की कीमत तो दो से ढाई हजार के बीच रही। लोगों ने जब मोलभाव करना चाहा तो स्टॉल संचालक ने दो टूक कहा कि पौधों के दाम फिक्स हैं। एक भी रुपया कम नहीं किया होगा। यह सुनकर तमाम ग्राहकों को काफी मायूसी भी हुई और वे वहां से अपनी मनपसंद का पौधा खरीदे बिना ही लौटते नजर आए। हालांकि स्टॉल पर रखे विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधों को देखने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ वहां उमड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed