{"_id":"57c1e5c24f1c1bf638d4ff5f","slug":"crooks-caught-with-stolen-bolero","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बोलेरो के साथ बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बोलेरो के साथ बदमाश दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
चोरी हुई बोलेरो के साथ पकड़ गया बदमाश पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कांग्रेसी नेता के भाई की चोरी हुई बोलेरो के साथ बदमाश दबोच लिया। जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला है कि वह कई बार जेल जा चुका है। वह हल्द्वानी में गुड्डू वारसी गिरोह में काम कर चुका है।
23 अगस्त की रात को गुरुनानक बालिका इंटर कालेज के सामने वाली गली में भूरारानी निवासी कांग्रेसी नेता मोहन खेड़ा के भाई हरीश खेड़ा की बोलेरो संख्या यूके6आर-7900 खड़ी थी। थोड़ी देर बाद बोलेरो चोरी हो गई। बोलेरो की बरामदगी के लिये कोतवाल जेसी पाठक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम में एसएसआई डीआर वर्मा, एसआई कमलेश भट्ट, एसआई वीसी रमोला, एसआई डीआर टम्टा, एचसीपी चंद्रप्रकाश बवाड़ी, जगदीश सिंह, अब्दुल मलिक, संतोष कुमार और तोरन सिंह आदि शामिल थे। कोतवाल ने बताया कि बोलेरो की बरामदगी के लिए पुलिस ने मुरादाबाद, बरेली और बदायूं समेत कई जिलों में दबिश दी।
विज्ञापन
मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस टीम बगवाड़ा चौकी के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान बोलेरो सहित एक बदमाश को दबोच लिया जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा।
कोतवाल पाठक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बरेली के कोतवाली सदर मकरंदपुर निवासी रामकुमार गुप्ता है। फरार बदमाश शरीफ निवासी थाना बारादरी के जोगीनवादा बरेली है। उन्होंने बताया कि रामकुमार हल्द्वानी के गुड्डू वारसी गिरोह में काम कर चुका है और कई बार जेल भी गया है। एक बार काठगोदाम से भी वाहन चोरी में जेल जा चुका है।
रुद्रपुर। बोलेरो मालिक मोहन खेड़ा ने उनकी कोतवाली पुलिस टीम को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है जबकि एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने भी पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम दिया है। एसएसपी ने कहा कि यूं तो जिले में सभी थाना चौकियां सक्रियता से काम कर रही हैं लेकिन वर्तमान में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने कई केसों को वर्कआउट करने में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके लिए उन्होंने कोतवाल जेसी पाठक को भी बधाई दी है।