फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crishtmus in Kashipur School

Udham Singh Nagar News: क्रिसमस डे पर द संस्कार स्कूल ने निकाली रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Crishtmus in Kashipur School
बाजपुर सेंट मेरी स्कूल में क्रिसमस डे मनाते बच्चे। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित द संस्कार स्कूल के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस-डे और नववर्ष के उपलक्ष्य में सुल्तानपुर पट्टी में रैली निकाली। स्कूल के प्रबंधक राहुल पैगिया, निर्देशिका रश्मि अग्रवाल, प्रधानाचार्य दीपिका अग्रवाल के निर्देशन में लोगों को शुभकामनाएं दीं। नगरवासियों ने भी विद्यार्थियों का स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन ने सर्वधर्म समभाव की भावना का पालन कर सभी त्योहारों को हर्षोल्लास से मनाने का आह्वान किया। स्कूल के प्रबंधक राहुल पैगिया ने सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट और उपहार बांटे। विद्यालय के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा। वहां मो. रफीक अंसारी, नीतू शर्मा, मनीष शर्मा, परमिंदर कौर, निशी मौर्य, शिवम कुमार, साहिबा आदि रहे।
विज्ञापन

सेंट मेरी स्कूल में हुए क्रिसमस डे के कार्यक्रम
बाजपुर। सेंट मेरी स्कूल में क्रिसमस-डे की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत बच्चों ने बुधवार को प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नाटक और मूक लघु नाटिका सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या डॉ. सिस्टर शाइनी पॉल ने बताया कि क्रिसमस का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं है बल्कि प्रेम और मानवता का संदेश देना है। वहां उप प्रधानाचार्या सिस्टर लिजी, प्रबंधक सिस्टर मीरा, सिस्टर शोसन, खड़क सिंह मेहरा, रूप सिंह डोगरा, जूलियस नीरज लाल, सुरभि, सीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed