{"_id":"61f1c87dc2428ff8eb87803a8a7cb9c5","slug":"youth-killed-in-accidents-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसों में युवक की मौत, चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में युवक की मौत, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल बच्चे समेत दो लोगों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मूल रूप से हरियाणा हाल निवासी केशवपुरम निवासी राम मेहर शर्मा (40) पुत्र राम निवास शर्मा व अनिल शर्मा (35) मंगलवार सुबह बाइक से गर्जिया मंदिर माता के दर्शन करने रामनगर जा रहे थे।
विज्ञापन
रामनगर मार्ग पर प्रतापपुर के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस 108 ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने राम मेहर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं गंभीर रूप से घायल अनिल शर्मा को रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, ठाकुरद्वारा मार्ग पर काशीपुर निवासी राजीव शर्मा पत्नी सुमन और तनु व आदित्य के साथ सेंट्रो कार से मुरादाबाद से काशीपुर आ रहे थे।
रास्ते में एक फैक्ट्री की शिफ्ट लेकर आ रही प्राइवेट बस ने कार को ओवर टेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी और कुछ दूर तक कार को घसीटते हुए ले गई। इस दौरान गंगापुर निवासी बलवीर सिंह (36) पुत्र जसवंत सिंह अपने पुत्र जसकरण सिंह (11) व हरमन सिंह (6) को स्कूल छोड़ने जा रहा थे।
तभी क्षतिग्रस्त कार उनकी बाइक से जा टकराई। हादसे में बलवीर सिंह बाइक सहित गड्ढे में जा गिरा और दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए। तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया।
हरमन सिंह की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। वहीं, कार में सवार आदित्य को मामूली चोटें आई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि बस चालक फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।