फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wife, sister and brother sent to jail

पत्नी, साली और साले को भेजा जेल 

Fri, 11 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 11 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wife, sister and brother sent to jail
अाराोपी - फोटो : अमर उजाला

खेमपुर किसान हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, साली और साले को जेल भेज दिया। इसके अलावा अन्य हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पूछताछ के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को उठाया है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि फरार हत्यारोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


आरोप है कि बीती बुधवार की रात साधूनगर गांव में पत्नी स्नेहलती को लेने साली रीना देवी के घर गए पति खेमपुर निवासी विशाल सिंह की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी थी। मृतक की मां मनिया देवी और बहन जमुना देवी ने पत्नी स्नेहलती, साली रानी देवी, चुन्नी देवी, पहसैनी गांव के हरबंश सिंह, वंदना, चौमेला गांव के वीरू सिंह, मोले सिंह, गोरीखेड़ा के मंतर सिंह राणा, रवीश सिंह, हरीश सिंह पर बेटे विशाल की हत्या करने का आरोप लगाया था और पुलिस को तहरीर दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की तफ्तीश में दोनों की तहरीर शामिल करते हुए हत्यारोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था और हत्यारोपियों के घर दबिश देकर पत्नी स्नेहलती, साली रीना देवी व पहसैनी गांव के हरबंश सिंह को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस पत्नी स्नेहलती, साली रीना देवी, साले हरबंश सिंह को आईपीसी की धारा 302 के तहत कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें हल्द्वानी जेल भेज दिया गया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि फरार हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। जल्द ही फरार हत्यारोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


हत्याकांड की छानबीन में लगी एसओजी
साधूनगर किसान हत्याकांड की तह तक जाने के लिए एसओजी को छानबीन में लगाया है। एसओजी टीम द्वारा मृतक, हत्यारोपी, मृतक के परिवार के लोगों के मोबाइलों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और हत्यारोपियों के नंबरों को सर्विलांस पर भी लगाया गया है। शुक्रवार को एसओजी के प्रकाश, उमेश राज, यामीन सारा दिन कोतवाली में मामले की जांच में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed