फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Watch the dealer's house two lakhs theft

घड़ी व्यापारी के घर में दो लाख की चोरी

Sat, 27 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता। Updated Sat, 27 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

चोरो ने घड़ी व्यापारी के घर में स्टोर का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे 80 हजार रुपये व सोने के जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया।


 बृहस्पतिवार की रात डेढ़ बजे वार्ड एक निवासी गोल्डन वाच सेंटर के स्वामी पवन गुप्ता के घर में पीछे के रास्ते से चोर घुस गए। चोरों ने कमरो में सो रहे परिजनों के दरवाजों को बाहर से कपड़े व रस्सी से बांध दिया और स्टोर में लगे ताले को तोड़कर अलमारी के लॉकर 80 हजार रुपये साढ़े चार तोला सोने के आभूषण व चंादी की तीन जोड़ी पाजेब, बिछुए व अन्य आभूषण समेट लिए। खटपट की आवाज पर घर के लोग जग गए और शोर मचाने लगे। जिस पर चोर गली के दरवाजे से भाग खड़े हुए। थानाध्यक्ष आरसी तिवारी ने पुलिस कर्मियों के साथ रात में ही घटना का मुआयना किया और क्षेत्र में कांबिंग की। लेकिन, चोर हाथ नहीं आए। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने अलमारी से फिंगर प्रिंट लिए। पवन ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


नगरवासियों ने एसओ को घेरा
क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरी व लूट की वारदातों से दहशतजदा लोगों ने शुक्रवार एसओ का घेराव कर शीघ्र ही मामलों के खुलासे की मांग की। बृहस्पतिवार की रात गोल्डन वाच सेंटर के स्वामी पवन गुप्ता के घर हुई चोरी से व्यापारियों में दहशत के साथ ही आक्रोश है। व्यापारी देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष मलूक सिंह खिंडा के नेतृत्व में थाने पंहुचे। उन्होंने थानाध्यक्ष आरसी तिवारी का घेराव कर क्षेत्र में लगातार चोरियों व आपराधिक गतिविधियों पर आक्रोश जताया। कहा कि संजू हत्याकांड को डेढ़ माह बीत गया। लेकिन, पुलिस खुलासा नही कर पाई। वहीं लगातार छह बाइकें चोरी हुई। घरों में चोरियों के साथ ही गुरुद्वारे के दानपत्रों को तोड़कर पैसे निकाले गए। जिनका पुलिस खुलासा नही कर पाई। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से अपराधों पर अंकुश लगाते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। वहां पर डा. देवेंद्र सिंह, सतनाम सिंह सोनू, डा. जयप्रकाश शर्मा, डा. सुरेश कुमार, राजू कु मार गुप्ता आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed