फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two brothers killed in road accident in kashipur

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत 

Wed, 31 Oct 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 31 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two brothers killed in road accident in kashipur
accident

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार दो सगे भाइयों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर से अत्यधिक रक्तश्राव बताया गया है। पुलिस की माने तो अगर दोनों ने हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी। दोनों भाइयों की मौत से बड़े भाई, विधवा मां और बहन के अलावा दो छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


 जनपद मुरादाबाद थाना भगतपुर के ग्राम फिरोजपुर निवासी रामअवतार की पुत्री परमजीत कौर का विवाह वर्ष 2012 में आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी में हुआ है। चार वर्ष पहले वह ग्राम प्रधान चुनी गईं, इसी बीच पति चमकौर की मौत हो गई। ऐसे में कामकाज में हाथ बंटाने के लिए परमजीत के दोनों भाई आकाश (20) और चिराग (15) उसके साथ ही रहने लगे थे। सोमवार शाम चिराग की तबियत खराब थी, भाई आकाश उसे दवा दिलाने के लिए आलूफार्म स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक पर ले गया। दवाई लेने के बाद दोनों भाई देर शाम बाइक से बहन के घर वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


दोनों लोहिया पुल स्थित बरखेड़ा राजपूत के पास पहुंचे होंगे तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट न होने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें चामुंडा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई चिराग की कुछ देर बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों भाइयों के शव परिजनों को सौंप दिए। दोनों के बड़े भाई दीपक ने बताया कि पिता रामअवतार की पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। परिवार में मां किरन देवी, विधवा बहन परमजीत कौर के अलावा छोटी बहन ज्योति (17), रोशनी (12) हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधवा बहन के साथ रहते थे दोनों भाई 
काशीपुर। ग्राम बरखेड़ी के उप ग्राम प्रधान हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रेम विवाह करने के चलते ग्राम प्रधान परमजीत कौर के ससुराल वाले उन्हें पंसद नहीं करते थे। तीन वर्ष पहले पति चमकौर सिंह की मौत के बाद से परमजीत का अपने ससुरालियों के साथ विवाद रहने लगा। बहन की देखरेख के लिए मायके पक्ष के लोग अक्सर उसके घर आते-जाते रहते थे। दोनों भाई आकाश व चिराग उसके घर पर ही रहते थे। जबकि बड़ा भाई दीपक अपने गांव में ही रहकर परिवार की देखभाल करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed