फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Trying to rape her in broad daylight, mobile video made

दिनदहाड़े युवती से दुष्कर्म की कोशिश, मोबाइल से वीडियो भी बनाया 

Sun, 25 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Trying to rape her in broad daylight, mobile video made
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बेखौफ दो मनचलों ने सरेआम एक युवती को पकड़ने के बाद निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में धकेलकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान मनचलों के साथियों ने उनका वीडियो बना लिया। युवती के विरोध के कारण आरोपी मंशा में कामयाब नहीं हो पाए और उसे छोड़कर चले गए। वीडियो वायरल होने और पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों रमेश सैनी निवासी लक्ष्मीपुरपट्टी, गोविंदा सैनी निवासी लक्ष्मीपुरपट्टी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


 शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर की एक कालोनी में रहने वाली युवती अपने रिश्ते के भाई के साथ वार्ड नंबर 8 में जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर छह से अधिक युवकों ने युवती को पकड़ लिया और रिश्तेदार को मारपीट कर भगा दिया। आरोपी युवती को लेकर एक निर्माणाधीन मकान के शौचालय के टैंक में ले गए। उन्होंने युवती को गड्ढे में धकेला और दो युवक भी उसमें उतरकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती का सिर दीवार से पटकने के साथ ही उसे कई तमाचे भी मारे। युवती रो-रोकर आरोपियों से इज्जत की भीख मांगने लगी, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी। इस दौरान युवकों के साथ आए अन्य लोग घटना का मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन

 युवती के चिल्लाने और विरोध के चलते युवक उसे छोड़कर चले गए। लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया। सूचना मिलते ही बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह, टांड़ा उज्जैन चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट ने रात में ही आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें देनी शुरु कर दी। शनिवार को लोगों ने कोतवाल ओमप्रकाश का घेराव कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीडियो में पहचान कर अब तक दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी भी जल्दी पकडे़ जाएंगे। पीड़िता के फटे कपड़े सील करने के साथ ही मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो रखने और वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई : उपाध्याय
काशीपुर। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने पीड़िता का वीडियो रखने और वायरल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। शनिवार को लोगों ने एएसपी कमलेश उपाध्याय से मुलाकात की। बसपा नेता अशरफ हुसैन ने कहा कि यह घटना मानवता पर कलंक और समाज का सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है। अगर 12 घंटे के भीतर सभी आरोपी नहीं पकड़े गए और रासुका नहीं लगाई गई तो लोग सड़कों पर उतरेंगे। हसीन खान ने कहा कि एक युवक ने पीड़िता के घर जाकर उसके पिता को देख लेने की धमकी दी है। एएसपी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। वीडियो बनाने वालों की भी गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि जिसके पास भी घटना का वीडियो है, वह डिलीट कर दे। पुलिस को जिस व्यक्ति के मोबाइल, लेपटॉप, कंप्यूटर में वीडियो मिला तो मुकदमा दर्ज होगा। इस मौके पर अजीज कुरैशी, अख्तर माहिगीर, रसीद सिद्दकी, डा. नवी हुसैन आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed