फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tractor-trolley to be vulnerable to the death of bike rider

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Mon, 07 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 07 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley to be vulnerable to the death of bike rider
एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

टैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम सात नंबर निवासी धर्मवीर (35) अपनी बाइक नंबर यूए 06 एच-7757 से गदरपुर आ रहा था। जब वह दिनेशपुर मार्ग मोदी ढाबे के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक धर्मवीर सड़क पर गिर गया। 
विज्ञापन


जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक के पीछे बैठे साथी धर्मपाल को भी गंभीर चोटें आयी हैं। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली ग्राम तिलपुरी की है। धर्मवीर की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धर्मवीर ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed