{"_id":"49ca5a34e94f751fab46b1e410ddd809","slug":"then-two-shops-broken-locks-millions-of-recycled-materials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर टूटे दो दुकानों के ताले, लाखों का माल साफ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर टूटे दो दुकानों के ताले, लाखों का माल साफ
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आजकल चोरों की बल्ले-बल्ले हो रही है और पुलिस दिन प्रतिदिन थल्ले-थल्ले हो रही है। चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए महाराणा प्रताप चौक स्थित दो दुकानों के ताले तोड़ कर नगदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। इससे पहले बीते शनिवार को रतन सिनेमा रोड में इलेक्ट्रानिक शॉप में दो लाख का माल साफ किया था।
विज्ञापन
बीते रविवार की रात चोरों ने एमपी चौक के निकट बाजपुर रोड पर आशीर्वाद मेडिकोज और एक शेयर मार्केट के कार्यालय के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों का सामान उड़ा लिया। सूचना पर कटोराताल चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट और बांसफोड़ान चौकी प्रभारी मनोहर सिंह दसौनी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चोर छत के रास्ते दुकानों के अंदर घुसे। आशीर्वाद मेडिकोज के मालिक सुधीर बाटला ने बताया कि चोर दराज ने रखी 80 हजार रुपए की नगदी, दो कट्टों में रखे 30 हजार के नए सिक्के और अन्य कीमती दवाइयां ले गए। वहीं शेयर मार्केट एजेंट हरमिंदर सिंह नीटू ने बताया कि चोर करीब चार हजार की नगदी और एलसीडी ले गए। पुलिस पास में ही स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पहुंची, लेकिन कैमरा खराब मिला।
विज्ञापन