फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The young man drank acid, severe in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने पी लिया तेजाब, गंभीर

Tue, 28 May 2019 12:05 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Tue, 28 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
The young man drank acid, severe in suspicious circumstances
बरामद सामान

पत्नी अपने पति को शौचालय में रखा तेजाब पिलाकर नकदी लेकर फरार हो गई। हालत बिगड़ने पर पीड़ित के छोटे भाई ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार कर रहे ईएमओ ने उसकी हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए पैसे न जमा करने पर काशीपुर के नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने भी उसे मामूली दवाएं देकर उसके घर भेज दिया। 

विज्ञापन


सोमवार को पीड़ित के भाई ने सोशल मीडिया पर अपने घर की भाई, भाभी के झगड़े की और बीमार पड़े भाई का वीडियो वायरल कर समाज के लोगों से मदद की अपील की है। साथ ही पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने कहा कि दो वर्ष पूर्व उसका विवाह ठाकुरद्वारा क्षेत्र की युवती से हुआ था।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही वह उससे झगड़ा करने लगी। उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शनिवार रात पत्नी ने घर में रखा तेजाब उसे पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसके भाई ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में काशीपुर के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को कोतवाली में उनके बयान के लिए बुलाया है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने ही उसे झूठे केस में फंसवाने के लिए तेजाब पी लिया है, जबकि पति का आरोप है कि पत्नी ने ही उसे तेजाब पिलाया है। फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है।
- अनिल जोशी, इंचार्ज, चौकी बाजार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed