फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The land in dispute brother killed brother shot

भूमि विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली

Thu, 18 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 18 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
The land in dispute brother killed brother shot

भूमि विवाद के चलते भाई ने भाई को गोली मार दी। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। दिनदहाडे़ गोली चलने से पुलिस में खलबली मच गई। एएसपी, सीओ ने अस्पताल पहुंचकर घायल को देखा।

विज्ञापन

बुधवार शाम विजय नगर निवासी सफदर अली (55) अपने भतीजे नौशाद पुत्र नाजिर के साथ बाइक पर बैठकर कचनालगाजी स्थित अपने खेत को देखने जा रहा था। आरोप है कि इस बीच पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन लोगों ने तमंचे से सफदर अली को निशाना बना कर गोली चला दी। गोली सफदर अली के कंधे पर लगी, जिससे वह बाइक से नीचे गिर गया। नौशाद ने एंबुलेंस 108 की मदद से सफदर अली को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इधर, सूचना मिलते ही एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ पीसी आर्या, पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। घायल सफदर अली ने एएसपी को बताया कि उसका अपने बहनोई और भाई से भूमि का विवाद चल रहा है। वह अपने भतीजे नौशाद के साथ जीवन रेखा अस्पताल के सामने से कचनालगाजी स्थित खेत देखने जा रहा था कि महेंद्र सिंह के घर से कुछ दूरी पर पीछे से एक बाइक पर तीन लोग आए, जिनमें से एक ने नकाब पहना था। तीनों में एक उसका भाई एवं दो अन्य थे। डाक्टरों ने एएसपी को बताया कि छर्रे कंधे में लगे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed