{"_id":"5dfb02bfb56a74b5d2ba9552215bd38a","slug":"teenager-on-selling-four-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बेचने वाले चार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बेचने वाले चार पर केस दर्ज
ब्यूूराे, अमर उजाला, सुल्तानपुर पट्टी।
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी एक व्यक्ति ने दो महिला सहित चार लोगों पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर, बंधक बना दुराचार करने और बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव शुगर मिल निवासी रिंकू, गांव चकरपुर निवासी राजवती, देवी, राजू के खिलाफ धारा 363, 366, 342 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसआई अजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वादी की पुत्री को बरामद कर लिया है। रिंकू और राजवती को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन