{"_id":"5ec23f1d3d9c154c4ee597ce603df042","slug":"teenager-commits-suicide-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय परिजन घर मेें नहीं थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सौरभनगर ट्रांजिट कैंप में शांति देवी पत्नी स्व. विमल राय अपने बेटे बंशीधर और बेटी प्रियंका उर्फ सोनू (16) के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार को शांति अपने रिश्तेदार को देखने गई थी और भाई बंशीधर मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन
करीब साढ़े 11 बजे पड़ोसी ने प्रियंका को कमरे में लटके देखा। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। इसी बीच वहां पहुंचे बंशीधर ने कमरे की बल्ली में चुन्नी से लटकी बहन सोनू को नीचे उतारा। सूचना मिलने पर एसओ ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का मुआयना किया। बंशीधर ने बताया कि उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। सोनू के लिए भी लड़के की तलाश चल रही थी। सोनू ने पांचवी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि सोनू को सभी परिजन बेहद प्यार करते थे। उसे किसी ने न तो डांटा और न ही उससे झगड़ा किया। सोनू का मोबाइल पुलिस को काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल सका। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोनू के आत्मघाती कदम के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन