{"_id":"57b46fb04f1c1b61556eb52b","slug":"teenager-being-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर किशोरी का बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार के बल पर किशोरी का बलात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से बलात्कार करने का एक और मामला प्रकाश में आया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही नाते के चाचा पर शौच को गई भतीजी का बलात्कार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और धरपकड़ में जुट गई।
विज्ञापन
बगिया घुसरी गांव की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती नौ अगस्त को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर के पास खेत में शौच को गई थी। आरोप लगाया कि खेत से 50 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे गांव के ही चंद्रभान पुत्र हरेराम ने किशोरी को गन्ने के खेत में खींच लिया और चुन्नी से मुंह बंद कर जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन
किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो उसने दराती से डराते हुए जबरन बलात्कार किया और घर बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि आरोपी शादीशुदा है और पीड़ित किशोरी का गांव के नाते से चाचा लगता है। कहा कि गांव में जब यह खबर फैली तो गणमान्य लोगों की मौजूदगी में अगले दिन 10 अगस्त को पंचायत हुई। जिसमें पुलिस कार्रवाई करने से रोकने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
महिला ने कहा कि वह गरीब परिवार की अनपढ़ महिला है। जिस कारण वह घटना के दिन कोतवाली में तहरीर नहीं दे सकी। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (1) व 3/4 पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रुद्रपुर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की एक बस्ती में मासूम बच्ची से दुष्कर्म करके नाबालिग लड़का फरार हो गया।
मंगलवार शाम एक महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसकी साढ़े तीन साल की बालिका से दुराचार करके नाबालिग लड़का फरार हो गया। पुलिस ने महिला की मौखिक सूचना पर लड़के की तलाश के लिए दबिशें दीं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस को सूचना देने आई महिला का कहना था कि उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची को मोहल्ले के ही लड़के ने दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज पर जब परिजन वहां पहुंचे तो लड़का फरार हो गया। बताया गया है कि युवक के साथ उसका एक साथी भी था। एसओ सुशील कुमार सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जांच में पता चला है कि शिकायत करने वाली महिला के साथ दूसरे पक्ष का विवाद चल रहा था। एसओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लिखित तहरीर के बाद ही लड़की का मेडिकल परीक्षण कर दुष्कर्म की पुष्टि की जा सकेगी।