फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teen killed by snake bites

सांप के काटने से किशोर की मौत

Sun, 26 Jul 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर। Updated Sun, 26 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

 सांप के काटने से किशोर की मौत हो गई। बाद में सपेरे ने कमरे के अंदर मौजूद सांप को पकड़ लिया, जिसे गुस्साए लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला।

विज्ञापन


ग्राम तेजा फौजा में सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति दाल-चावल का ठेला लगाता है। उसके यहां रामपुर नई बस्ती निवासी रामसिंह का 15 वर्षीय पुत्र आकाश काम करता था।

रोज की तरह आकाश शुक्रवार रात अन्य साथियों के साथ कमरे में सोने चला गया। सुबह होने पर सुखदेव सिंह उन्हें जगाने पहुंचा तो आकाश नींद से नहीं जगा।

उसका चेहरा पीला एवं होंठ नीले पडे़ हुए थे। सुखदेव सिंह ने आकाश की चादर को उठाकर देखा तो उसके एक पैर के पंजे पर खून दिखायी पड़ा।

आकाश को सांप के काटने की आशंका पर सुखदेव ने आसपास के लोगों को खबर दी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई।

सांप के कमरे में ही होने की संभावना पर कुछ लोग एक सपेरे को ले आए। सपेरे ने कमरे के अंदर मौजूद सांप को पकड़ लिया, जिसको गुस्साये लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक आकाश को उसके पैतृक घर ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed