फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Strife in Tata Motors

टाटा मोटर्स में तोड़फोड़, पुलिस पर भी पथराव

Tue, 01 May 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Tue, 01 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Strife in Tata Motors
श्रमिकों को समझाते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
टाटा मोटर्स कंपनी में दो दिन पहले श्रमिक की मौत के बाद उपजे असंतोष ने सोमवार को उग्र रूप धारण कर लिया। गुस्साए श्रमिकों ने पथराव कर कंपनी में तोड़फोड़ की, पुलिस पर भी पथराव किया। बवाल बढ़ने पर एसएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की फोर्स और एक प्लाटून पीएसी ने मौके पर पहुंचकर श्रमिकों को तितर-बितर कर मामला शांत कराया। स्थिति बिगड़ते देख कंपनी में काम बंद करा दिया गया है। अब कंपनी में दो मई से उत्पादन शुरू होगा। 
बता दें कि टाटा मोटर्स में शनिवार को ड्यूटी के दौरान ट्रेनी ऑपरेटर संदीप कुमार की हृदय गति रुकने से हुई मौत के बाद फैक्ट्री श्रमिक पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और पेंशन की मांग कर रहे थे। सोमवार सुबह ट्रेनी, नीम प्रोजेक्ट और अप्रेंटिस के श्रमिकों ने इस मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू कर दिया। प्रबंधन ने श्रमिकों को मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए उन्हें मनाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कंपनी ने श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की, लेकिन मुआवजे की रकम पर बात अटक गई। 
विज्ञापन

इसी बीच दूसरी शिफ्ट में श्रमिकों के आने से संख्या और बढ़ गई तथा प्रबंधन के खिलाफ और उग्र नारेबाजी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने माइक से श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया तो श्रमिकों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। संख्या कम होने पर पुलिसकर्मियों ने कदम खींचे तो श्रमिकों ने परिसर में रखे गमले तोड़ते हुए गार्ड रूम में पथराव कर शीशे तोड़ डाले। पथराव से गार्ड रूम में रखे एलसीडी, कंप्यूटर और अन्य फर्नीचर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव में एक कार, एक बस और एक जीप के शीशे भी टूट गए। हालात बेकाबू होने पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एडीएम प्रताप शाह भारी फोर्स के साथ कंपनी पहुंचे और मामला शांत कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व टाटा मोटर्स के श्रमिक की मौत के बाद अपनी मांगों को लेकर श्रमिक आंदोलन कर रहे थे। कंपनी प्रबंधन ने उनकी मांगों को भी मान लिया था। लेकिन, अचानक से श्रमिक अराजकता पर उतर आए और उन्होंने आपा खोकर पुलिस पर पथराव कर दिया। फोर्स को मौके पर तैनात कर मामले को शांत कराया गया है। 
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी 

संदीप की मौत से टाटा मोटर्स दुखी, स्थायी कर्मचारियों ने जारी रखा है काम
टाटा मोटर्स संदीप कुमार विश्वकर्मा की अचानक हुई मौत से दुखी है। संदीप अगस्त 2017 से इंडस्ट्रियल ट्रेनी के तौर पर काम कर रहे थे। शनिवार को संदीप को कार्डियक अटैक आया था। कंपनी की नीति के अनुरूप टाटा मोटर्स की ओर से दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में उनके परिवार को पूरा सहयोग किया जा रहा है। इस मामले में कुछ अस्थायी कर्मचारी प्लांट परिसर में विरोध और मैनेजमेंट से अनुचित मांगें कर रहे हैं। कामगारों ने परिचालित प्रोडक्शन लाइन का काम आंशिक रूप से प्रभावित किया है। स्थायी कर्मचारियों ने सामान्य कार्य जारी रखा है। मैनेजमेंट इस मामले को जल्द सुलझाने का प्रयास कर रहा है। 
- टाटा मोटर्स के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन विंग की ओर से जारी मेल। 




दो शिफ्ट के श्रमिक मिले तो हुआ बवाल 
रुद्रपुर। टाटा मोटर्स में दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुई अराजकता दो शिफ्टों के श्रमिकों के एकजुट हो जाने से बढ़ी। दोनों शिफ्ट के श्रमिकों के गेट पर एक साथ एकत्र होने से भीड़ बढ़ी और श्रमिकों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस और सुरक्षा गार्डों की संख्या कम होने से भीड़ का हौसला बढ़ा। 


कैंटीन में नाश्ते को लेकर मचाया हो-हल्ला  
रुद्रपुर। टाटा मोटर्स में पुलिस की सख्ती के बाद शांत हुए श्रमिकों को कैंटीन में नाश्ते के लिए भेज दिया गया था। लेकिन, श्रमिक समय पर नाश्ता नहीं मिलने की बात कहकर शोर मचाने लगे। एसएसपी ने सख्ती दिखाई तो श्रमिक शांत हुए।  


जीप के बोनट पर चढ़ कप्तान ने संभाला मोर्चा 
रुद्रपुर। टाटा मोटर्स में पुलिस कर्मियों पर पथराव की सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉ. सदानंद दाते जीप के बोनट पर चढ़ गए। उन्होंने हाथ में माइक थामकर श्रमिकों को समझाने के साथ ही पुलिस कर्मियों को भी निर्देशित किया। इसके बाद श्रमिक शांत होना शुरू हुए।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed