फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   School van clashed tractor trolley, organically

ट्रैक्टर ट्राली और स्कूल वैन भिड़ी, बवाल

Tue, 03 Feb 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर Updated Tue, 03 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

शिक्षिकाओं को लेकर जा रही वैन और गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की

विज्ञापन
भिड़ंत के बाद जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच जमकर लाठी डंडे, पाटल चले। जिसमें दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। एक पक्ष के छह घायलों को सीएचसी बाजपुर और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गदरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूल वैन और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे ले लिया है। सूचना पर एएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। इधर घटना के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई। हालांकि पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है। घटना को लेकर दोनों गुट में तनाव बना हुआ है।

सोमवार सुबह नौ बजे गांव बेरिया दौलत स्थित डेफोडिल वैली एकेडमी की वैन संख्या यूके 18/बी0487 में चालक सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गांव बांसखेड़ी शिक्षिकाओं को लेकर स्कूल जा रहा था। पेप्सी कंपनी के सामनेे एक ढाबे के पास गांव बद्रीपुर निवासी लखवीर और उसका भतीजा राजेश गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर शुगर मिल बाजपुर आ रहे थे कि भिड़ंत हो गई। जिस पर वैन और ट्रैक्टर चालक के बीच हाथापाई हो गई। सूचना मिलते ही दोनों के समर्थक लाठी डंडे, पाटल, लोहे जैक और हथियारों से लैस होकर आ धमके।

इस दौरान दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच रोड किनारे गेहूूं के खेत में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें लखवीर सिंह, उदयवीर सिंह, युद्धवीर सिंह, तेजवीर सिंह, यशवीर सिंह, ओमप्रकाश निवासी गांव बद्रीपुर और दूसरे पक्ष के वैन चालक सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्ला, विद्यालय प्रबंधक अर्जुन सिंह मेहता और रणवीर सिंह घायल हो गए।

सूचना पाकर एएसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा, केलाखेड़ा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। लेकिन घटना क्षेत्र केलाखेड़ा थाना निकला। जिस पर राजेश ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बड़े भाई इंद्र सिंह हुड्डा आदि समर्थकों के साथ थाने में बिल्ला, लखविंदर सिंह सहित आठ नामजद और 10 अन्य के खिलाफ तहरीर दी। दूसरे पक्ष के लखविंदर सिंह ने ओमप्रकाश सहित चार नामजद और पांच अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed