फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   School student being badly bitten by dogs 

स्कूल जा रही छात्रा को कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा

Thu, 18 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 18 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
School student being badly bitten by dogs 
कुत्‍ता - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आवारा कुत्तों के झुंड ने स्कूल जा रही छात्रा पर हमला कर बुरी तरह से नोंच डाला। छात्रा के चिल्लाने परिजनों ने किसी तरह छात्रा को कुत्तों से छुड़वाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को भी कुत्तों ने एक छात्रा को काटकर जख्मी कर दिया था। एक पखवाड़े के भीतर कुत्ते 40 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर चुके हैं, जिनमें एक बच्चे की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


 ग्राम लालपुर पुरोहित महुवाखेड़ागंज निवासी सुनीता (15) पुत्री राम भरोसे सिंह नवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार सुबह अपनी सहपाठियों के साथ स्कूल जा रही थी। घर से कुछ ही दूर पर अचानक गन्ने के खेत से निकला आवारा कुत्तों का झुंड सुनीता पर झपट पड़ा। कुत्तों ने सुनीता का चेहरा और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह से नोंच डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहेलियों के चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने कुत्तों को भगाकर लहूलुहान सुनीता को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि गांव में कुत्तों का झुंड रोजाना किसी न किसी को काटकर आतंक का सबब बन गया है। 

स्कूली बच्चों में कुत्तों की सबसे ज्यादा दहशत है। उधर, इसी गांव की रहने वाली उजाला (13) पुत्री धर्मेंद्र सिंह बीते मंगलवार को स्कूल जाते समय ही आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह से नोंच दिया था। परिजनों ने घायल उजाला को रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।  


कुत्तों के लिए बनाएंगे आवारा पशु केंद्र 
गर निगम उप नगर अधिकारी नजर अली ने बताया कि गांव नगर निगम सीमा क्षेत्र से बाहर है। नगर में घूम रहे आवारा कुत्तों और अन्य पशुओं के लिए ढेला नदी पुल के पास पड़ी खाली भूमि में आवारा पशु केंद्र बनाए जाने की योजना चल रही है। इस संबंध में अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की गई है। जल्द ही निर्माण शुरु करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed