फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   sarafh and colleague robbery and flirting case

सराफ और साथियों पर लूट और छेड़खानी का मुकदमा

Thu, 20 Jun 2019 12:21 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Thu, 20 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
sarafh and colleague robbery and flirting case
सोना (फाइल फोटो)
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के सराफ  और साथियों पर एक व्यक्ति से 12 हजार रुपये की नकदी छीनने और धमकी देने के साथ ही एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोपियों पर कर्ज न चुकाने पर स्कूटर हड़पने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, देर शाम मुख्य आरोपी राजेश रस्तोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


फुलसुंगा के जनपथ कॉलोनी में राजेश रस्तोगी की ज्वैलरी की दुकान है। वार्ड संख्या एक फुलसुंगा निवासी कमल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि राजेश उसके साथ चुनाव को लेकर रंजिश रखता था। वह मंगलवार की शाम को घर लौट रहा था। आरोपी सराफ अपने दो तीन साथियों के साथ आया और चुनाव के समय से ही उस पर नजर रखने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की। आरोप है कि सराफ ने उसकी जेब से 12 हजार की नकदी छीन ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसी सराफ पर ट्रांजिट कैंप की एक महिला ने भी स्कूटर हड़पने, मारपीट करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि करीब तीन साल पहले उसके पति की तबियत खराब हो गई थी। इस दौरान दुकानदार से 40 हजार रुपये नकदी उधार ली गई। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर वह रकम लौटा नहीं सके। इस पर सराफ ने उनका स्कूटर जबरन उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह माह पहले सारा कर्ज दे दिया गया। जब सराफ से स्कूटर और दिए गए चेक मांगे गए तो वह टाल मटोल करने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी ने स्कूटर और चेक लौटाने से इन्कार कर दिया। मंगलवार की रात सराफ अपने साथियों को लेकर उसके घर आ गया और मारपीट करने लगा। आरोपियों ने उसकी बेटियों को अगवा कर ले जाने की धमकी भी दी। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि राजेश रस्तोगी और उसके दो-तीन अन्य साथियों पर लूट, छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed