{"_id":"591c9e034f1c1b5f07f22795","slug":"retired-army-man-shot-dead-from-a-licensed-gun-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत फौजी ने पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत फौजी ने पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 18 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत फौजी ने घर में हुई कहासुनी के बाद लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। गंभीरावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। सीओ हरीश मेहरा भी मौके पर पहुंचे और महिला का बयान दर्ज किया। बेटी की तहरीर पर पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
देवभूमि धर्मशाला कालोनी में पूर्व फौजी जगदीश सिंह खड़ायत के घर में एक साथ दो गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप सा मच गया। घर में चीख-पुकार मची तो पड़ोसी दौड़े हुए आए। देखा तो जगदीश सिंह की पत्नी ऊषा लहूलुहान पड़ी थी। घर में दंपति और उनका पुत्र व पुत्री मौजूद थी।
विज्ञापन
पता चला कि फौजी ने ही किसी बात को लेकर अपनी पत्नी को गोली मारी है। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऊषा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जिसे बाद में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कोतवाल चंचल शर्मा, सीओ मेहरा ने पूछताछ की और जगदीश सिंह को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उनकी पुत्री सोनम की तहरीर पर जगदीश सिंह के खिलाफ जान से मारने के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बंदूक भी जब्त कर ली है। सीओ मेहरा ने बताया कि दोनों गोली पैर में लगी हैं। आरोपी हमेशा पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता है। फौजी के रवैये से आसपास के लोग भी परेशान हैं।