{"_id":"57b470dd4f1c1ba2506eb8dc","slug":"rape-accused-headmaster-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को पुलिस ने आज जेल भेज दिया। साथ ही रुद्रपुर कोतवाली से आई महिला दरोगा ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीती मंगलवार को खैराना गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रपाल पुत्र रामकिशोर को स्कूल के मिड डे मील के कमरे में गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करते हुए ग्रामीणों ने धर दबोचा था। पुलिस ने गांव के महेश सिंह पुत्र मेहरबान की तहरीर पर आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2), (झ) (ढ) एवं 5/6 पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
बुधवार को रुद्रपुर कोतवाली की महिला दरोगा मैरी पीटरसन ने यहां कोतवाली आकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक चंद्रपाल को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। बताया कि पीड़िता के 161 के बयान कराने के लिए उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक समेत दो पर गिरी निलंबन की गाज
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रपाल समेत दो टीचरों पर निलंबन की गाज गिरी है। शिक्षा विभाग ने मुख्य शिक्षाधिकारी को दोनों टीचरों के निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी है। उप शिक्षाधिकारी सुषमा गौरव ने बताया कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर उनके निलंबन की संस्तुति की गई है। इसके अलावा इसी स्कूल में शराब के नशे धुत मिले अध्यापक बलवंत सिंह के भी निलंबन की संस्तुति की गई है।
बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रपाल और अध्यापक बलवंत सिंह के स्थान पर घुसरा के प्राथमिक स्कूल की अध्यापिका तृप्ति पंत और सलमता के अध्यापक सुरजीत सिंह को तैनात किया गया है। इधर, एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि शराब के नशे में धुत होकर बच्चों को पढ़ाते हुए पकड़े गए अध्यापक बलवंत सिंह का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूलकर उसे छोड़ दिया।
दुष्कर्म पीड़िता का कराया मेडिकल
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी जांच के लिए स्लाइड भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की स्थिति साफ हो सकेगी। ब्यूरो
आरोपी पर एक्सिस बैंक का 3.20 लाख है कर्ज
दुष्कर्म के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रपाल ने बीते अक्तूबर माह में नगर की एक्सिस बैंक से कार फाइनेंस कराई थी। जिसका 3.20 लाख रुपये बकाया है। बैंक के फील्ड अफसर इमरान मलिक ने बताया कि कार लोन की प्रति माह 5300 रुपये की किस्त है। जून, जुलाई और अगस्त माह की किस्त टूटी हुई है।
चंद्रपाल के दुष्कर्म के आरोप में पकड़ जाने पर उन्होंने कोतवाली आकर उससे बकाया रकम जमा करने को कहा। फील्ड अफसर मलिक ने बताया कि चंद्रपाल के परिजनों से इस संबंध में बात की जा रही है। अगर, कर्ज अदा नहीं किया तो कार जब्त कर ली जाएगी।