फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Railway crossing hit by a dumper engine, driver killed

रेलवे क्रासिंग पर इंजन की चपेट में आया डंपर, चालक की मौत

Fri, 16 Dec 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 16 Dec 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing hit by a dumper engine, driver killed
माौत - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के निकट मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर इंजन की चपेट में डंपर आ जाने से चालक की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि डंपर के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


 ग्राम छिनकी निवासी शराफत शाह (40) अपने गांव के ही रहने वाले रफीक अहमद का डंपर चलाता था। बुधवार रात लगभग 11 बजे शराफत डंपर संख्या एचआर 55 एन 4516 में रेता लादकर बेनी मजार के पास मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर रेल लाइन पार कर रहा था। इस बीच बरेली की ओर से लालकुआं जा रहे रेल के इंजन की चपेट में डंपर आ गया। दुर्घटना के बाद डंपर के परखच्चे उड़ गए और चालक शराफत की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर में लदा रेता रेलवे लाइन पर बिखर गया। दुर्घटना के बाद रेल लाइन के किनारे बसी झोपड़ियों के कई लोग बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


यहां पर रहने वाले प्रीतम सिंह ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ डंपर के टुकड़े उसके घर व पड़ोस के प्यारे लाल की झोपड़ी पर गिरे।प्यारे लाल की पत्नी शांति व पुत्री प्रीती घर पर सो रही थी जो बाल बाल बच गईं। दोनों की झोपड़ियों में खासा नुकसान हुआ है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसआई प्रवीन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन रात को ही पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शराफत के पांच बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed