{"_id":"5b9ab45e867a557f032ac67f","slug":"now-rape-in-kasipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में युवती संग दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काशीपुर में युवती संग दुष्कर्म
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rape Case
एक महिला ने मुरादाबाद निवासी युवक पर झांसा देकर उसकी पुत्री के साथ दुराचार करने और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर हजारों रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
काशीपुर निवासी महिला ने कहा कुछ समय पूर्व उसकी पुत्री के मोबाइल पर अगवानपुर मुरादाबाद निवासी युवक की गलती से कॉल आ गई। बाद में उन दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि युवक ने उसकी पुत्री को झांसा देकर अपने प्रभाव में ले लिया।
विज्ञापन
मई 2018 में आरोपी ने उसकी पुत्री को बाजपुर रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो और फोटो खींच ली। आरोप है कि युवक ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बीस हजार रुपये भी ऐंठ लिए।
विज्ञापन