{"_id":"5b2e98ea4f1c1bf46e8b9458","slug":"murder-in-jaspur-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुर में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जसपुर में किसान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
मृतक धर्मवीर सिंह (फाइल फोटो)।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात हमलावरों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव गांव से तीन किमी दूर ग्राम आसपुर के पास सड़क पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के बयान लिए।
विज्ञापन
ग्राम अंगदपुर निवासी धर्मवीर सिंह (60) पुत्र शेर सिंह रोज की तरह शनिवार दोपहर गांव के चौक पर कुछ लोगों के साथ ताश खेल रहे थे। बताया जाता है कि कुछ लोग उन्हें बुलाकर ले गए और कु छ देर बाद उनका शव धर्मपुर नादेही मार्ग पर ग्राम आसपुर के पास पड़ा मिला। उनके सीने पर दाहिने ओर गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
शव के पास किसी बड़ी गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि किसान की हमलावरों ने किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को यहां फेंका होगा। पुलिस का अनुमान है कि हत्या का समय शाम पांच बजे के करीब रहा होगा। मृतक के बड़े भाई कल्लू सिंह ने बताया कि उसके भाई की किसी से रंजिश नहीं थी। उन्होंने आशंका जताई कि ताश खेलने वालों में से ही किसी ने हत्या की होगी।
विज्ञापन
मृतक के दो पुत्र दलवीर सिंह और विशेष चौहान और तीन पुत्रियां हैं। सूचना पर सीओ राजेश भट्ट ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीण के बयान लिए। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।