{"_id":"576988f64f1c1b5964b4805f","slug":"man-flowed-in-the-kaman-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामन नदी में एकाएक आए पानी में वृद्ध बहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कामन नदी में एकाएक आए पानी में वृद्ध बहा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उलधन और बिसौटा गांव के कई लोग कामन नदी के रास्ते जौलासाल के जंगल में कटडुआ बीनने जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ों पर हुई वर्षा से कामन नदी में एकाएक पानी का बहाव तेज हो गया। अन्य लोग तो नदी के पार जा चुके थे लेकिन उलधन निवासी नंद किशोर (55) पीछे रह गया था। जबतक वह पार हो पाती बहाव तेज होने से वही नदी में बह गया। ग्रामीण सोमवार से ही उसकी तलाश में जुटे हैं। इधर, दूसरे दिन भी वर्षा होने से नदी उफान पर है बावजूद इसके ग्रामीण वृद्ध की तलाश में जुटे हैं।
इधर लगातार दूसरे दिन भी कुछ घंटे की तेज वर्षा से कई निचले स्थानों में पानी भर गया है। चकरपुर हनुमान गढ़ी के पास हुए जलभराव की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार राधेश्याम राणा ने जेसीबी से नाला खुलवाया। वहीं निमार्णाधीन एनएच की नाली में ओवरटेक करते समय एक ईंटों से भरा ट्रक नाली में पलट गया। अलबत्ता किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
इधर खाली महुवट में पानी की निकासी के अभाव में पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। बानूसी गांव में पहली ही वर्षा और तेज हवा से निरंकारी सत्संग भवन की चहारदीवारी ढह गई। मझोला गांव में मार्ग की नालियों की सफाई न होने के कारण चंद घंटों की वर्षा से लोगों के घरों में पानी घुसने लगा। जलभराव की सूचना देने पर हल्का पटवारी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
नदी में बहे वृद्ध की बाट जोह रहे हैं परिजन
कामन नदी में बहे उलधन के वृद्ध नंद किशोर के परिजनों को इंतजार है कि वह कहीं किनारे पहुंच गए होंगे ओर लौट कर अवश्य आऐंगे। इधर वृद्ध के नदी में बहने की सूचना पर एसडीएम ऋचा सिंह के निर्देश पर गांव में पहुंचे हल्का पटवारी ने पूछताछ की ओर जानकारी ली। वहीं भाजना नेता नवीन बोरा परिजनों से मिले और ढाढ़स बंधाया कि नंद किशोर का अवश्य पता लग जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जमुना देवी, पूर्व प्रधान सदा सिंह राणा आदि मौजूद थे।