{"_id":"576989b84f1c1bcb63b481b8","slug":"lab-owener-raped-the-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब स्वामी युवती की लूटता रहा अस्मत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लैब स्वामी युवती की लूटता रहा अस्मत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैथोलॉजी लैब स्वामी नौ माह तक अपनी कंप्यूटर आपरेटर की अस्मत लूटता रहा। जब युवती ने विरोध जताया तो उसके वीडियो को वायरल करने की धमकी दे दी। जब कोतवाली में युवती की फरियाद नही सुनी गई तो युवती ने अदालत की मदद से मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
एक ग्राम निवासी एक युवती ने अदालत को दिये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मई 2015 में उसने एक पैथोलॉजी लैब में बतौर कंप्यूटर आपरेटर नौकरी की तो इसका मलिक अमीर अहमद गलत नजर रखने लगा। आरोप लगाया कि एक दिन अमीर अहमद ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिये और वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
होश आने पर जब एतराज किया तो उसे वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे दी। बाद में उसकी इच्छा के विपरीत कई बार शारीरिक संबंध बनाये गये। कई बार साथ ले जाकर नैनीताल के एक गेस्ट हाउस में रात को रखा गया। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी और रुद्रपुर नौकरी करने लगी।
विज्ञापन
युवती ने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल 2016 को जब वह रुद्रपुर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची तो अमीर अहमद और उसका भाई जहीर अहमद और पिता अतीक अहमद ने घेर लिया और आत्महत्या करने के लिए विवश करने लगे। आरोप लगाया कि सभी वीडियो सार्वजनिक करने की बात कहने लगे थे। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया है।