{"_id":"57e569504f1c1b9275a8224e","slug":"kundan-dessert-caught-in-reserves-of-four-million-tax-evasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंदन मिष्ठान भंडार में पकड़ी चार करोड़ की टैक्स चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंदन मिष्ठान भंडार में पकड़ी चार करोड़ की टैक्स चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
टैक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदन मिष्ठान भंडार के रामनगर, मुरादाबाद और काशीपुर प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग की छापामारी में चार करोड़ की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। आयकर की टीम ने कुंदन मिष्ठान भंडार के रुद्रपुर स्थित मिठाई के सप्लायर के प्रतिष्ठान में भी छापामारी की।
विज्ञापन
छापे में चार करोड़ की टैक्स चोरी पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना वसूला जाएगा। कुमाऊं में विभाग के निशाने पर अभी और संस्थान भी हैं, जो कि आयकर विभाग की आंखों में धूल झोंककर टैक्स चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
30 सितंबर तक ब्लैक मनी को व्हाइट कर सकते हैं। इसके लिए आयकर विभाग को 40 फीसदी टैक्स देना होगा। ब्लैक मनी को व्हाइट घोषित करने वालों का नाम विभाग गोपनीय रखेगा। कुमाऊं में चार हजार से अधिक धन कुबेर आयकर विभाग के निशाने पर हैं। इन धन कुबेरों ने आयकर विभाग में रिटर्न फाइल करते हुए अपनी आय छिपाई है। विभाग ने ऐसे धन कुबेरों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार को कुंदन मिष्ठान भंडार के रामनगर, काशीपुर और मुरादाबाद प्रतिष्ठानों में छापा मारा। प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों से पूछताछ कर मिठाई बिक्री के रिकार्ड तलब किए। घंटों की सर्च कार्रवाई के बाद टीम ने रुद्रपुर स्थित कुंदन मिष्ठान भंडार के सप्लाई के ठिकाने पर भी छापा मारा। वहां से भी कई रिकार्ड जब्त किए।
आयकर आयुक्त के मुताबिक रिकार्ड खंगालने और उनकी छानबीन के बाद चार करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। इसमें डेढ़ करोड़ का जुर्माना वसूला जाएगा। आयकर आयुक्त के मुताबिक अन्य प्रतिष्ठानों का डेटा जुटाया गया है। टैक्स चोरी की पुष्टि होने के साथ छापामारी की जाएगी।