फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In garrison attempted self-immolation

चौकी में किया आत्मदाह का प्रयास

Sun, 15 Mar 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 15 Mar 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन

लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में नामजद पिता-पुत्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से परेशान युवक ने आदर्श कालोनी चौकी में आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही उसे चौकी में बैठा दिया। फिलहाल पुलिस आत्मदाह करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इंदिरा कालोनी निवासी शादाब पुत्र जाकिर खान ने 28 दिसंबर 2014 को गंगापुर रोड दक्ष एंक्लेव निवासी अनिल यादव, उसके पिता चंद्रकेश यादव और भाई पवनेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

इधर रविवार को शादाब आदर्श कालोनी चौकी पहुंचा तो मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने लगा। शादाब को आत्मदाह का प्रयास करते देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और उसे पकड़ लिया। यह देख आसपास के लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। इस पर पुलिस ने शादाब को चौकी में ही बैठा दिया। इस दौरान शादाब ने बताया कि उसने 9.50 लाख रुपए में अपनी प्रिंटिंग प्रेस की मशीन अनिल यादव को बेच दी थी, लेकिन रुपए नहीं दिए। इसके बाद अनिल और उसके भाई पवनेश कुमार ने उसे अपनी जमीन 6.70 लाख रुपए में बेच दी। यही नही अनिल के पिता चंद्रकेश यादव ने भी उससे अन्य काम के लिए 4.80 लाख रुपए ले लिए। बताया कि न तो अब तक उसे जमीन दी गई और न ही रकम ही लौटाई गई। आरोप लगाया कि आरोपी अनिल का पिता चंद्रकेश के पीएसी में होने के कारण पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इधर कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि धोखाधड़ी मामले की जांच चल रही है। चौकी के आगे आत्मदाह का प्रयास करने वाले शादाब के  खिलाफ आत्मदाह के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed