{"_id":"5824b4a14f1c1bc932b39a29","slug":"husband-s-wife-s-throat-slit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों के शक में टेंट हाउस के कर्मचारी ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। ससुराल में देर रात हत्या करने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
शक्तिफार्म बंगाली कालोनी निवासी टेंट हाउस का कर्मचारी देवाशीष मंडल पिछले कुछ वर्षों से यहां ट्रांजिट कैंप की सौरभनगर बस्ती स्थित अपनी ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। अवैध संबंधों को लेकर देवाशीष का आए दिन पत्नी सलोनी से विवाद होता रहता था। बुधवार तड़के करीब 3 बजे जब सलोनी (28) अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ कमरे में सोई थी तभी देवाशीष ने चाकू से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद पति खुद ट्रांजिट कैंप थाने पहुंच गया और हत्या की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सलोनी का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। पुलिस के पहुंचने तक इसकी भनक परिजनों तक को नहीं लगी थी। पुलिस के पहुंचने पर परिजन जागे तो वारदात का पता लगते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। मामले में मृतका के पिता सुभाष मंडल की ओर से हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
हत्यारोपी पति को नहीं है कोई मलाल
घर पर सो रही पत्नी को चाकू से गला रेतकर मौत की नींद सुलाने वाले देवाशीष को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। करीब 12 वर्ष पहले देवाशीष का विवाह सलोनी के साथ हुआ था। वर्तमान में उसकी 6 वर्षीय पुत्री और 3 वर्षीय पुत्र है। पिछले सात वर्ष से वह ससुराल में रहकर घास मंडी स्थित टेंट हाउस में नौकरी कर रहा था। पुलिस हिरासत में देवाशीष का कहना था कि पत्नी का पिछले करीब तीन वर्ष से शक्तिफार्म के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
देवाशीष के मुताबिक उसकी पत्नी उसी के सामने अपने प्रेमी के साथ बाइक पर घूमने निकल जाती थी। इस अपमान को वह लंबे समय से बर्दाश्त कर रहा था। उसने पत्नी को कई बार समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं मानी। देवाशीष ने आरोप लगाया कि वह पत्नी को छोड़ देता तो वह प्रेमी के साथ ही रहने लगती। इसीलिए उसने हत्या करने की योजना बनाई।
तीन दिन से लगा रहा था चाकू पर धार
पत्नी के अवैध संबंधों की आग में लंबे समय से झुलस रहा देवाशीष पिछले कई दिनों से उसकी हत्या की योजना बना रहा था। यह बात उसने अपनी पत्नी को कई बार धमकाते हुए कह भी दी थी, लेकिन उसकी पत्नी धमकी को नजरअंदाज करती रही। पिछले तीन दिन से देवाशीष घर में पत्नी के सामने ही सब्जी काटने वाले चाकू की धार तेज कर रहा था।
पत्नी के गहरी नींद में सोने का करता रहा इंतजार
आम तौर पर रात दस ग्यारह बजे तक सो जाने वाला देवाशीष बुधवार को पत्नी का काम तमाम करने के लिए देर रात तक जागता रहा, जब रात्रि करीब 3 बजे परिवार के अन्य लोगों के साथ ही उसकी पत्नी गहरी नींद में सो गई तो उसने तेज धार वाले चाकू से पत्नी का गला इस तरह रेता कि उसकी चीख तक नहीं निकल पाई।