फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   forest patrol team was stonned

वन विभाग की गश्ती टीम पर पथराव

Fri, 22 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 22 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन

रात्रि में गश्त पर निकली वन विभाग की टीम पर जंगल में पथराव कर लूटने का असफल प्रयास किया। जिसमें वन आरक्षी भूपाल सिंह और रामभजन बाइकों से गश्त पर थे। टीम ने अपनी बाइक रोक कर पथराव करने वालों को ललकारा और हवाई फायर कर गश्ती दल ने अपनी जान बचायी। इसके बावजूद एक वनकर्मी घायल हो गया।

विज्ञापन


बुधवार रात्रि लगभग 11 बजे वन विभाग की एक गश्ती टीम चूका की ओर जा रही थी। वनशक्ति मंदिर से कुछ दूर जंगल की ओर से लगभग आधे दर्जन लोगों ने टीम पर पथराव किया। जिसमें वन आरक्षी भूपाल सिंह चोटिल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में घायल वन आरक्षी भूपाल सिंह को घर भेज दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण के बाद कार्रवाई करते हुए पत्थर मार गिरोह से बचने के लिए वन विभाग की गश्ती टीम ने हवाई फायर किया। पुलिस ने मौके से एक हवाई चप्पल भी बरामद की है। जानकार बताते हैं कि इन दिनों वनशक्ति मंदिर के कुछ दूर पत्थर मार कर मार्ग चलने वालों को रोककर लूटपाट की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed