फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Firing in two sides for holding the disputed land

विवादित जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

Mon, 29 May 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 29 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
 Firing in two sides for holding the disputed land
नानकमत्ता थाने में पुलिस द्वारा जब्त आग से स्वाहा बाइकें। - फोटो : अमर उजाला

बटाई पर मिली विवादित जमीन जोतने पर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों ओर से जमकर फायरिंग की गई। इस बीच सड़क किनारे खड़ीं एक पक्ष की चार बाइकों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत जोतने आए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। जली हुईं बाइकें और खेत जोतने के लिए लाया गया ट्रैक्टर भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह ग्राम देवीपुर निवासी भजन सिंह पुत्र करतार सिंह अपने पुत्र और रिश्तेदारों के साथ ग्राम सिद्धा नवदिया में जवाहर सिंह पुत्र रामचरण से ठेके पर बटाई में मिली विवादित जमीन को ट्रैक्टर से जोत रहा था। उनकी बिना नंबर की चार नई बाइकें एनएच-125 के किनारे खड़ी थीं। 
विज्ञापन


उक्त जमीन का विवाद न्यायालय में भी विचाराधीन है। इस बीच जमीन पर काबिज सिद्धा निवासी निरवैर सिंह पुत्र मान सिंह अपने पुत्रों और अन्य लोगों के साथ खेत पर पहुंच गए। विवाद बढ़ा तो दोनों ओर से हवाई फायरिंग शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो सड़क किनारे चार बाइकें जल रही थी। पुलिस ने मौके से भजन सिंह, उसके पुत्र गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह तथा सतनाम सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासीगण देवीपुर तथा खमरिया निवासी मान सिंह पुत्र कक्का सिंह को हिरासत में ले लिया। दूसरे पक्ष के निरवैर सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया।

बाइक स्वामी देवीपुर निवासी छिंदर सिंह पुत्र संता सिंह, बलजिंदर सिंह पुत्र रूढ़ सिंह, छिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह व सतनाम सिंह पुत्र रणजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र निरवैर सिंह निवासी सिद्धा, फुम्मन सिंह निवासी बिचई, तथा दो अन्य अज्ञात महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 504, 436 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

तीन साल पुराना है भूमि विवाद
सिद्धा नवदिया स्थित खसरा नं. 174, 175, 176 रकबा सवा दो एकड़ का विवाद तीन वर्ष पुराना हैं। वर्ष 2014 में जगीर कौर पत्नी स्व: जोगेंद्र सिंह ने अपनी काबिज जमीन रुपेश कुमार पुत्र बाबू लाल को बेच दी थी। रूपेश जब जमीन पर कब्जा करने गया तो जगीर कौर के देवर निरवैर सिंह व जरनैल सिंह ने उक्त जमीन को अपनी काबिज जमीन बताते हुए कब्जा लेने से रोक दिया। उनका कहना था कि उक्त जमीन उन्होंने 50 साल पहले दौलत सिंह से खरीदी थी, जिसकी अपासी उनके नाम पर चली आ रही हैं। विवाद बढ़ता देख रूपेश ने उक्त जमीन जवाहर सिंह पुत्र रामचरण सिंह निवासी इटौवा को बेच दी थी। जवाहर ने उक्त जमीन छमाही ठेके पर भजन सिंह को दी थी, जिसे वह बुधवार को जोतने आया था।  ब्यूरो


शांति भंग में दोनो पक्षों के 7 लोग पाबंद
जमीनी विवाद मे पुलिस ने मौके से हिरासत में लिए देवीपुर निवासी भजन सिंह उसके पुत्र गुरमीत सिंह व मंजीत सिंह,  खमरिया निवासी मान सिंह, सतनाम सिंह, तथा खेत स्वामी जवाहर सिंह तथा दूसरे पक्ष के निरवैर सिंह का 107 16 में चालान कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed