फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   File a lawsuit against the former military

पूर्व फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 10 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 10 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

पुत्री को गोली मारकर रेस्टोरेंट में फायरिंग व तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रिटायर फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा आरोपी की पत्नी और रेस्टोरेंट प्रबंधक की तहरीर पर हुआ। शनिवार को सैनिक कालोनी निवासी पूर्व फौजी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने नशे में धुत होकर पुत्री को गोली मारकर घायल कर दिया था। बाद में मानपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर फायरिंग करते हुए तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने बमुश्किल फौजी पर काबू पाया था। आईटीआई थाने में पूर्व फौजी की पत्नी भावना बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने धारा 307, 25 आर्म्स एक्ट, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं कोतवाली काशीपुर में रेस्टोरेंट के प्रबंधक अशोक नेगी ने पूर्व फौजी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। रेस्टोरेंट प्रबंधक की तहरीर पर भी पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

रविवार को पूर्व फौजी को ट्रांजिट मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। आदेश के बाद पूर्व फौजी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed