{"_id":"351bda02bbaff7ec96b8788389683bfe","slug":"electronics-store-theft-of-millions-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल की शुरुआत से ही शहर में चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। अब चोर पुलिस पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। शनिवार की रात पुलिस ने एक इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकान को निशाना बनाया। दुकान से 20 रुपए हजार नगद सहित कई एलइडी और इलेक्ट्रानिक्स सामान ले गए। चोरी में दुकान से परिचित व्यक्ति का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बीते शनिवार की रात्रि चोरों ने रतन सिनेमा रोड स्थित विमल इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर धावा बोला। चोर दुकान की तीसरी मंजिल पर बनी गुमटी पर लगे एग्जास्ट फैन को उखाड़ कर दुकान के अंदर घुसे और सीढ़ियों से उतर कर दुकान में पहुंचे। दुकान के सेफ की दराज में रखे 20 हजार रुपए और दो फुल साइज की तथा चार छोटी एलइडी, दर्जनभर हेड फोन ले गए। सूचना मिलते ही कटोराताल चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान मालिक विमल वर्मा ने बताया कि सुबह जब दुकान खोली तो टेबिल की दराज खुली मिली। विमल वर्मा ने दुकान पर काम छोड़ चुके किसी कर्मचारी या कबाड़ा खरीदने वालों पर संदेह जताया।
विज्ञापन
उधर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया, पूर्व अध्यक्ष दीपक वर्मा ने नगर में लगातार हो रही चोरियों पर गंभीर चिंता जताकर चोरियों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन