फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Deputy education officer accused of seeking bribes

उप शिक्षा अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप

Fri, 12 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 12 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Deputy education officer accused of seeking bribes
पैसे - फोटो : अमर उजाला

स्कूल में मिड डे मील योजना देने के एवज में उप शिक्षा अधिकारी पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। इसी आशय का पत्र मदरसा प्रबंधन ने डीएम ऊधमसिंह नगर को भेजा है। 

विज्ञापन


डीएम को भेजे शिकायती पत्र में मदरसा दारुल उलूम सकलैनिया के प्रबंधक मुबारक अली की ओर से कहा गया है कि गदरपुर ब्लाक की उपखंड शिक्षा अधिकारी की ओर से मदरसे के बच्चों के मिड डे मील की स्वीकृति होते हुए भी उसे पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की है। 
विज्ञापन


पत्र में बताया गया कि उनका मदरसा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड देहरादून से प्राथमिक स्तर की मान्यता प्राप्त है, जिसमें मिड-डे-मील योजना माह अप्रैल 2016 से शासन की ओर से स्वीकृत है, लेकिन गदरपुर में कार्यरत उप शिक्षाधिकारी उसे शुरू नहीं करवा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि उप शिक्षाधिकारी मदरसे में अपने पति के साथ आई और मिड-डे-मील योजना शुरू करने के लिए बीस हजार रुपये की मांग की। मामले को गंभीर मानते हुए डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसकी जांच जिला शिक्षाधिकारी बेसिक को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed