फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Container crushed four, two sisters killed, two injured

कंटेनर ने चार को रौंदा, दो सगी बहनों की मौत, दो घायल

Tue, 28 May 2019 12:02 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Tue, 28 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Container crushed four, two sisters killed, two injured
घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त कंटेनर।  - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर थाना क्षेत्र में गदरपुर रोड स्थित एनएच-74 पर तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी चार महिला श्रमिकों को रौंद दिया। इससे दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर इसके ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


यूपी के बिलासपुर सेठी कॉलोनी निवासी सकेंद्र साहनी पेशे से मजदूर है, जबकि उसकी बेटी पुनीता (18) और डॉली (25) पत्नी करमपाल साहनी भी मजदूरी करती हैं। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पुनीता और डॉली गदरपुर रोड पर बने रहे एक बरात घर में काम करने जा रहीं थीं। एमबी प्लाईवुड फैक्ट्री के पास पहुंचने पर दोनों अपनी कुछ और महिला श्रमिक साथियों का इंतजार रहीं थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान गदरपुर की ओर से आ रहे  तेज रफ्तार कंटेनर ने डॉली और पुनीता के साथ ही उनके साथ खड़ी खुशबू कुमारी (17) पुत्री उपेंद्र साहनी और फूलो देवी (55) पत्नी लोटन साहनी को रौंद दिया। हादसे में डॉली और पुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशबू और फूलो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर रुद्रपुर कोतवाल केसी भट्ट के साथ ही बिलासपुर थानाध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल खुशबू और फूलो देवी को इलाज के लिए निजी अस्पताल और डॉली और पुनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी मौके पर पहुंचकर बिलासपुर (यूपी) के अधिकारियों से वार्ता की। 

हिट एंड रन के मामले में दो बहनों की मौत हो गई है। साथ ही एक किशोरी और एक अधेड़ महिला घायल हुई है। कंटेनर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। - माधव सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष बिलासपुर यूपी। 

कंटेनर में तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास 
रुद्रपुर। बिलासपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में उस समय हालात बेकाबू हो गए जब मौके पर एकत्र भीड़ उग्र होकर कंटेनर में तोड़फोड़ करने लगी। गुस्साई भीड़ ने कंटेनर के टायर भी पंक्चर कर दिए। साथ ही कंटेनर में आग लगाने की कोशिश भी की। मौके पर मय फोर्स के पहुंचे रुद्रपुर कोतवाल केसी भट्ट और बिलासपुर थानाध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट भीड़ को समझाने लगे तो भीड़ जाम लगाने पर उतारू हो गई। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने भीड़ को समझा कर शांत करा दिया। 

बीते वर्ष सिडकुल क्षेत्र में भी हुआ था हिट एंड रन का मामला 
रुद्रपुर। बिलासपुर थाना क्षेत्र में हुआ हिट एंड रन का मामला पहला नहीं है। बीते वर्ष सिडकुल क्षेत्र स्थित नैनीताल रोड पर भी एक कार चालक ने हिट एंड रन के मामले में सड़क किनारे खड़ी कई महिला श्रमिकों को चोटिल करने के साथ ही फुटपाथ पर लगी कई दुकानों को तोड़ दिया था। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया था। 

रामपुर के कई थानों की फोर्स के साथ एसडीएम भी पहुंचे, नोकझोंक 
रुद्रपुर। गदरपुर में बेकाबू कंटेनर से दो सगी बहनों की मौत और एक किशोरी और अधेड़ महिला के घायल होने के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई थी। इसी बीच, किसी ने रामपुर के पुलिस प्रशासन को कंटेनर में आग लगाने की सूचना दी तो अफसरों के हाथ पांव फूल गए।

बिलासपुर के एसडीएम विजय प्रताप, सीओ स्वार ओपी आर्य, तहसीलदार महेंद्र बिष्ट, बिलासपुर कोतवाल माधो सिंह बिष्ट, केमरी कोतवाल दिनेश गौड़, थानाध्यक्ष मिलक खान सुभाष भावी सहित बड़ी तादाद में रामपुर के विभिन्न थानों की फोर्स पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारियों के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई।


सूचना पर पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को समझाने के साथ ही यूपी के अधिकारियों से वार्ता कराई। उन्होंने यूपी सरकार में मंत्री बलदेव सिंह औलख से भी फोन पर घटना की जानकारी देने के साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवार को मदद का आग्रह किया। उन्होंने रामपुर के डीएम से भी फोन पर रेडक्रॉस सोसायटी से आर्थिक मदद दिलाने की गुजारिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed