फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress state president meets farmers family

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किसान परिवार से मिले

Wed, 28 Jun 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 28 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Congress state president meets farmers family
सांत्वाना देते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को मृतक किसान राम अवतार के घर पहुंचकर परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिलाया। उन्होंने परिवार को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। किसान घर से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि उपज का सही मूल्य न मिलने की वजह से किसान कर्ज में दबा हुआ है। 

विज्ञापन


कर्ज में दबे किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा चुनाव के दौरान की थी, जो पूरी नहीं की गई। उत्तराखंड में कई किसान कर्ज के चलते आत्महत्या कर चुके हैं। इसमें बेड़ीनाग, प्रताप नगर टिहरी, कंचनपुर पचपेड़ा के किसान शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी। उन्होंने गरीब किसान को मुख्यमंत्री द्वारा सिर्फ पांच लाख रुपये देने की घोषणा को शर्मनाक बताया। इस दौरान भुवन कापड़ी, राजेश राणा, विजय सारस्वत, संजय किशोर, गिरीश पुनेरा, मोहन पाठक, ललित जोशी, हरीश पनेरू, लालचंद शर्मा, कांता प्रसाद सागर, हरपाल, बब्बू खां, शिववर्धन, करन जंग, इंदू मान आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed