फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CID began investigating the embezzlement of gold - silver

सोना-चांदी गबन की सीबीसीआईडी जांच शुरू

Sun, 26 Jul 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता। Updated Sun, 26 Jul 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के पूर्व रिसीवर पर लगे गुरुद्वारा साहिब में चढ़ाए गए सोना चांदी के गबन के आरोपों की सीबीसीआईडी जांच शुरू हो गई है। सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शर्मा ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मामले की जानकारी ली और फोटोग्राफी की।

विज्ञापन


  शनिवार को सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शर्मा सहकर्मियों के साथ नानकमत्ता साहिब पहुंचे। थाने में अपनी आमद दर्ज कराकर इंस्पेक्टर शर्मा ने गुरुद्वारा साहिब पहुंच जांच की। शर्मा ने दरबार साहिब में लगी स्वर्ण पालकी सहित छेंवी पातशाही, पंजा साहिब पर हुए स्वर्ण कार्यों की फोटोग्राफी की।
विज्ञापन


 किच्छा निवासी महेंद्र सिंह ने गुरुद्वारे के पूर्व रिसीवर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ज्ञानी स्वर्ण सिंह पर 1998 से लेकर 17 अप्रैल 2006 के बीच गुरुद्वारा साहिब में संगत द्वारा चढ़ाए गए सोना एवं चांदी गबन करने का आरोप लगाया था और 16 नवंबर 2011 को थाना नानकमत्ता मुकदमा में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच में अन्य 15 लोगों को भी मामले में जोड़ते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। ज्ञानी स्वर्ण सिंह की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे के बावजूद मामले की विवेचना कर रहे दिनेशपुर थाना इंचार्ज रजत कसाना ने उन्हें 20 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


 24 दिन जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें छोड़ा गया। क्षेत्र में विरोध के कारण प्रदेश सरकार द्वारा मामले की विवेचना पुलिस से लेकर सीबीसीआईडी को सौंप दी। जिस पर आज से सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर शर्मा ने यहां पहुंच जांच आरंभ कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed