{"_id":"5c2675cbbdec2256a47cc2e5","slug":"case-filed-against-the-step-father-for-the-double-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘माता के दर्शन को गया था, लौटा तो सिर से मां का साया उठ गया’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘माता के दर्शन को गया था, लौटा तो सिर से मां का साया उठ गया’
Sat, 29 Dec 2018 12:43 AM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद घर पर बैठे शोकाकुल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा में बृहस्पतिवार को हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी अवतार सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मृतका के पुत्र मंजीत सिंह ने की तहरीर पर पुलिस ने अवतार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंजीत का कहना है कि वह तो परिवार की सुख समृद्धि के लिए मां वैष्णो देवी के दर्शनों को गया था, लेकिन वापस लौटने पर उसकी मां और पत्नी इस दुनिया में नहीं रही।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर में मंजीत सिंह ने सौतेले पिता अवतार सिंह पर पत्नी मनदीप और मां चरनजीत कौर की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि 25 दिसंबर को वह वैष्णो देवी गया था। जब वापसी में अमृतसर पहुंचा था तो उसकी बहन पिंकी का फोन आया। पिंकी ने उसे बताया कि अवतार सिंह उसके ससुराल आए थे और मां को दिखवाने की बात कहते हुए मनदीप और चरनजीत के जेवरों से भरा बैग उसे देकर चले गए।
विज्ञापन
किसी अनहोनी की आशंका पर उसने घर पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इस पर उसने पड़ोसी को फोन कर घर में देखने को कहा। पड़ोसी ने ही उसे मां चरनजीत और पत्नी मनदीप के मारे जाने की सूचना दी। बताया कि घर से जमीन की रजिस्ट्री, पासबुक और पैसे गायब हैं। पुलिस ने अवतार सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
स्विच ऑफ है अवतार का मोबाइल
किच्छा। पुलिस शुक्रवार को आरोपी अवतार सिंह की खोजबीन में लगी रही। कोतवाल मोहन चंद पांडे ने बताया कि सर्विलांस की मदद ली जा रही है। बताया कि उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन पुलभट्टा के निकट ग्राम भंगा में पाई गई है। उसके बाद से ही अवतार का मोबाइल स्विच आफ है। बताया कि अवतार की तलाश के लिये क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने
किच्छा। शुक्रवार सुबह पुलिस मुख्यालय से पहुंचीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर रखी वस्तुओं के नमूने लिए। जिस स्थान पर मृतकों का घर है वह गली काफी संकरी है और इसमें काफी आवाजाही रहती है। ऐसे में गला घोटकर हत्या करने पर महिलाओं का संघर्ष न करने और शोर न मचाने से आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व दोनों को नशीली चीज या जहर खिलाया गया होगा।
बेटी के घर नये जूते व कपड़े लेकर पहुंचा आरोपी
किच्छा। मृतक चरनजीत कौर की पुत्री पिंकी पुलभट्टा के निकट सतुईया गांव में रहती है। घटना के बाद बृहस्पतिवार शाम सात बजे आरोपी अवतार सिंह पिंकी के घर पहुुंचा था। उस समय उसके हाथ में एक बैग था जिसमें घर के कुछ जेवरात थे और एक थैली में नये कपड़े व जूते थे। अवतार जब पिंकी के घर पहुंचा तो उसके हाथ से खून निकल रहा था। चोट का कारण पूछने पर उसने पिंकी को बताया था कि उसकी मोहल्ले में किसी से लड़ाई हो गई थी। पिंकी ने बताया कि अवतार जेल से बचने की बात कह रहा था। उसने पिंकी से यह भी कहा कि वह अपनी मां का पता कर ले लेकिन उसने इस कांड के बारे में कुछ नहीं बताया।