{"_id":"57728daa4f1c1be92979a7d1","slug":"car-crashed-into-a-divider-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि एक बाइक को बचाने के चक्कर कार हाइवे स्थित लेवड़ा नदी पुल के डिवाइडर से टकरा गई। खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मंगलवार को यूपी के गांव रहमतगंज (रामपुर) निवासी सुरेंद्र सिंह (32) पुत्र लक्ष्मी सिंह अपने साथी अर्जुन सिंह (28) पुत्र पूरन सिंह और जमील अहमद (30) के साथ अपनी कार लेकर रुद्रपुर गया था। लौटते समय दोराहा के पास स्थित लेवड़ा नदी के पुल के समीप एक बाइक सवार को बचाने को कोशिश में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक सुरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह और जमील अहमद गंभीर रुप से घायल हो गये।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे राहगीर घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि जमील अहमद की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष खत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिजन भी अस्पताल पहुंच गये। मृतक की पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन